
-हरदा कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने रहटगांव थाना प्रांगण में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी ,निराकरण के निर्देश दिए

हरदा जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित रहटगांव मे आज हरदा
कलेक्टर ऋषि गर्ग ने पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के साथ रहटगांव पुलिस थाना परिसर में क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक ली इस दौरान उपस्थित नागरिकों ने गांव की समस्याएं बताईं, जिन के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री गर्ग ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।


ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री गर्ग से ग्राम पंचायत रहटगांव बाजार क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण की शिकायत विस्तार से की, साथ ही रहटगांव बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के संबंध में चर्चा की जिस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के निराकरण के लिए आदेशित किया ।इस दौरान एसडीएम श्री महेश बडोले प्रभारी तहसीलदार महेंद्र चौहान थाना प्रभारी मनोज उईके, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व राजस्व अधिकारी सहित रहटगांव ग्राम पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण, सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
( ब्यूरो चीफ हरदा)
चौहान यशवंत सिंह की रिपोर्ट✍

More Stories
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रहटगांव खंड के दूधकच्छ मंडल के ग्राम पान्तलाई में 5 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में उत्साह है।
आज 26 नवम्बर, 2025 को शासकीय एल एन पी बालक उ.
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार