
हरदा -:कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रहटगांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया


हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बुधवार को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रहटगांव के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान आवासीय विद्यालय में कुछ कमियों को शीघ्र ही पूर्ण करने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए कलेक्टर श्री गर्ग ने भवन की छत मे वाटर प्रूफिंग का कार्य कराने तथा भवन के टॉयलेट में आवश्यक सुधार करने के लिए पीआईयू के अधिकारियों को निर्देश दिए।


कलेक्टर श्री गर्ग ने विद्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर आदिम जाति कल्याण विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग पीआईयू विभाग शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें शीघ्र ही एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय को प्रारंभ करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रहटगांव में कक्षा 6 वी से 12 वी तक के बालक बालिकाओं को शीघ्र ही विद्यालय में उच्च शिक्षा हेतु विद्यालय एवं आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आवासीय विद्यालय को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिक्षकों की व्यवस्था के संबंध में आदेश जारी किए।


इस दौरान हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग ,पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ,एसडीएम महेश बडोले ,सीपी सोनी, तहसीलदार महेंद्र चौहान ,रहटगांव थाना प्रभारी मनोज उइके, सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना