शेख़ आसिफ़ न्यूज़24×7 इंडिया खंडवा
*अभाविप ने पौधरोपण अभियान की शुरुवात की*
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् नगर ईकाई खंडवा द्वारा वृक्ष मित्र अभियान की शुरुवात की गई। वृक्ष मित्र अभियान के अंतर्गत प्रथम दिवस नगर के महाविद्यालयों में सात सौ वृक्ष लगाए गए। वृक्ष अभियान की शुरुआत एसएन कॉलेज एवं जीडीसी कॉलेज से हुई। कार्यक्रम में उपस्थित नगर मंत्री हर्ष वर्मा ने बताया कि पर्यावरण असंतुलन की स्थिति को देखते हुए पूरे देश भर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 1 करोड़ वृक्ष लगाएगा। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत में 2.5 लाख एवं खंडवा जिले में 15 हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खंडवा नगर इकाई ने खंडवा नगर में 8 हजार वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है। साथ ही वर्मा ने बताया कि अभाविप का वृक्ष मित्र अभियान पूरे देश में चल रहा है इस दौरान नगर एस. एफ. डी. प्रमुख विलास आव्हाड, आयुष चोरे,आकाश यादव सहित आदि कार्यक्रम उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है