ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
मुलताई-अमरावती मार्ग पर दरगाह के पास वन विभाग की टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान अवैध रूप से सागौन का परिवहन कर रही टाटा सूमो एवं एक स्प्लेडर बाइक जब्त की गई है। इसके साथ ही एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी से अवैध सागौन भी बरामद किया है।
वन परिक्षेत्राधिकारी अशोक कुमार राहंगडाले ने बताया वन विभाग की टीम द्वारा मंगलवार रात अमरावती मार्ग पर रात्रि में मानसून गश्त की जा रही थी। इस दौरान एक टाटा सूमो जीप एवं स्प्लेंडर बाइक अवैध रूप से सागौन का परिवहन कर रही थी। टीम द्वारा वाहन रोककर 11 नग सागौन के लठ्ठे 0.201 घन मीटर सागौन जब्त किया गया।
आरोपी मेघराज पिता गोविंदराव निवासी प्रभातपट्टन को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। सागौन पकड़ने में वन क्षेत्रपाल अशोक कुमार राहंगडाले, वनपाल अनिल पाटिल, वनरक्षक जयप्रकाश लेंदे, विध्वंश उके, कृष्णराव गीद, विक्की परतेती, गौरव गौली, संदीप पातुलकर, रामकिशन चावरे की मुख्य भूमिका रही।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है