शेख़ आसिफ़ न्यूज़24×7इंडिया खंडवा
*वेटलिफ्टिंग में नेशनल जीत इंटरनेशनल में चयनित प्रियंक पाठक का किया गया सम्मान*
खंडवा, सद्भावना मंच द्वारा वेटलिफ्टिंग में नेशनल प्रतियोगिता जीत कर आए तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रियंक पाठक का साल श्रीफल पुष्पमाला द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि प्रियंक में प्रतियोगिता जीतने का एक जुनून था गहरा आत्म विश्वास था जिसके द्वारा ही उन्होंने 1 माह की प्रैक्टिस में ही मैच को जीत लिया यह खंडवा के लिए गौरव की बात है। प्रियंक पाठक ने जो कि सद्भावना मंच के सदस्य हैं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि आप लोगों के सहयोग तथा प्रेरणा के कारण ही वह मैच जीत पाए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद जैन ने की संचालन डॉक्टर जगदीश चंद्र चौरे ने किया तथा मुरली कोडवानी ने आभार माना। इस अवसर पर श्रीमती प्रियंक पाठक, मंगला चौरे, श्रीमती उपाध्याय, प्रमोद जैन डॉक्टर जगदीश चंद्र चौरे, राधेश्याम शाक्य, गणेश भावसार, सुनील उपमन्यु, तारकेश्वर चौरे, मुरली कोडवानी, ए एन दवे, डॉक्टर एमएम कुरेशी, सुरेंद्र गीते, दीपक चाकरे, त्रिलोक चौधरी, अतुल सिंह रावत, रजत सोहनी, चंद्रहास खेडेकर, हेमराज वाकोड़े, आदि मौजूद थे।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया