विशाल भौरासे रिपोर्टर
बैतूल,अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनांतर्गत वर्ष 2021-22 हेतु समस्त लाइन डिपार्टमेंट द्वारा प्रवेश डेटा एवं फीस डेटा एमपीटास पोर्टल हेतु उपलब्ध कराने के लिए अंतिम तिथि 22 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है। उक्त तिथि के बाद प्रवेश डेटा एवं फीस डेटा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उपरोक्त तिथि के पश्चात केवल वही प्रवेश एवं फीस डेटा स्वीकार किया जाएगा, जिन विद्यार्थियों का प्रवेश प्रक्रिया/काउंसलिंग 15 जुलाई 2022 के बाद संपन्न हुई है। एमपीटास एवं एनआईसी 2.0 पोर्टल पर वर्ष 2021-22 के लिए नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2022 निर्धारित है। उक्त तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।


More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*