विशाल भौरासे रिपोटर
बैतूल।शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में शेष सीटों पर प्रवेश के लिए नवीन रजिस्ट्रेशन, पूर्व में किए गए रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार एवं प्राथमिकता क्रम में परिवर्तन 27 जुलाई 2022 तक किसी भी कियोस्क सेंटर पर जाकर किए जा सकते हैं। इस संस्था में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं एवं इनको नि:शुल्क छात्रावास एवं भोजन की सुविधा के साथ एक हजार रुपए प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
संस्था में संचालित स्वीइंग टेक्नोलॉजी (सिलाई) की प्रवेश योग्यता आठवीं एवं इस व्यवसाय में आठवीं या दसवीं के अंकों के आधार पर प्रवेश मिलता है। शासन के निर्देशानुसार आईटीआई उत्तीर्ण होने पर केवल हिन्दी एवं अंग्रेजी की परीक्षा देकर माध्यमिक शिक्षा मंडल से 12वीं उत्तीर्ण प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
संस्था में कुल 10 व्यवसाय संचालित हैं जिसमें एनसीवीटी दो वर्षीय पाठ्यक्रम अंतर्गत इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक, इन्फॉर्मेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मैनेजमेंट, मैकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर पाठ्यक्रम, एनसीवीटी एक वर्षीय पाठ्यक्रम अंतर्गत फ्लोरीकल्चर एंड लैंडस्केपिंग (कृषि से संबंधित), कम्प्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी), सुइंग टेक्नोलॉजी (कटिंग एंड टेलरिंग), ऑफिस असिस्टेंट कम कम्प्यूटर ऑपरेटर तथा एससीवीटी एक वर्षीय पाठ्यक्रम अंतर्गत स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेजी) संचालित है।


More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*