विशाल भौरासे रिपोटर
बैतूल।नवीन व्यवसायिक शिक्षा अंतर्गत ट्रेड / जॉब रोल में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के संदर्भ में स्पष्ट किया गया है कि व्यवसायिक शिक्षा ट्रेड / जॉब रोल में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी भाषाओं के चयन में हिंदी एवं संस्कृत /उर्दू / शेष अन्य भाषाओं के साथ व्यवसायिक शिक्षा ट्रेड / जॉब रोल चयन कर सकते हैं। इसी प्रकार अंग्रेजी एवं संस्कृत / उर्दू / शेष अन्य भाषाओं के साथ व्यवसायिक शिक्षा ट्रेड / जॉब रोल का चयन कर सकते हैं। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी और संस्थान के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए है।


More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*