Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुना 18+ वालों को मुफ्त बूस्टर डोज का विधिवत हुआ शुभारंभ,नगर में 6 केंद्रों पर लग रहे हे मुफ्त में बूस्टर डोज,जिले में 8 लाख लोगों को लगना हे बूस्टर डोज

मोहन शर्मा न्यूज़24×7 इंडिया गुना

18+ वालों को मुफ्त बूस्टर डोज का विधिवत हुआ शुभारंभ*

*नगर में 6 केंद्रों पर लग रहे हे मुफ्त में बूस्टर डोज*

*जिले में 8 लाख लोगों को लगना हे बूस्टर डोज*

*24 हजार 942 को लगे जिले में अभी तक बूस्टर डोज*

गुना। भारत की आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंर्तगत केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु अगले 75 दिनों तक 18 + से अधिक आयु के नागरिकों को मुफ्त में बूस्टर डोज 15 जुलाई से आरंभ किया गया था। जिसका विधिवत शुभारंभ गुरुवार को जिला अस्पताल के रेड क्रास भवन में गुना विधायक गोपीलाल जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार, भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली, गुना कलेक्टर फ्रैंक नोवल ए, सी एच एम ओ डाक्टर राज कुमार ऋषिवर, सिविल सर्जन डाक्टर वी एस कुशवाह, जिला टीकाकरण अधिकारी डाक्टर सुदर्शन कुशवाह, स्वास्थ अधिकारी पी बुनकर सहित जनप्रतिधियों की उपस्थिति में 18 +को बूस्टर डोज लगाए गए। भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की गुना जिले में 15 जुलाई से ही बूस्टर डोज लगाएं जा रहे हे जिसका आज रेडक्रास भवन गुना में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुभारंभ किया गया। साथ ही बूस्टर डोज लगवाने बालों का अतिथियों द्वारा स्वागत करते हुए माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही उनसे चर्चा कर अपने रिश्तेदारों, मित्रों सहित ज्यादा से ज्यादा लोगों को बूस्टर डोज का महत्त्व बताते हुए टीकाकरण केंद्र भेजकर बूस्टर डोज लगवाने का आग्रह किया गया। टीकाकरण प्रभारी श्री जैन ने बताया की बूस्टर डोज के लिए गुना नगर में 6 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हे। जिसमें नगर में जिला चिकत्सालय के रेडक्रास भवन, बूढ़े बालाजी, केंट व कुशमोदा उप स्वास्थ केंद्र एवं संजीवनी क्लिनिक बजरंग रोड पर टीकाकरण केंद्र बनाए हे। तो वही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों पर बूस्टर डोज की खुराक दी जा रही हे।
विकास जैन ने बताया कि गुना जिले में आज दिनांक तक 24 हजार 942 से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज का टीका लगवा लिया है। जिले में 8 लाख लोगों को बूस्टर डोज की खुराक लगना हे। इन सभी के बूस्टर डोज लगना शेष है। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा 27 जुलाई को विशेष बूस्टर डोज लगवाने टीकाकरण महा अभियान भी चलाया जाएगा। श्री जैन ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सातों दिन टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में आज दिनांक तक 20 लाख 10हजार 43 से अधिक लोंगो का टीकाकरण हो चुका है। जिले में 10 लाख 5 हजार 296 लोंगो को प्रथम डोज का टीकाकरण किया गया तो वही 9 लाख 79 हजार 805 लोंगो को दूसरे डोज का टीकाकरण किया जा चुका है।