Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



विशाल भौरासे रिपोटर

बाबा मठारदेव की पावन नगरी के नाम से पहचाने जाने वाली सारनी नगरी आज अपने अस्तित्व को बचाने के लिए बंद रहेंगी। बताया जा रहा है,की सभी संगठनों के लोगो ने मिलकर सारनी बताओ संघर्ष समिति बनाकर आज सभी दुकानदारों से बंद का आव्हान किया है। समिति के अरविंद सोनी,सुनिल भारद्वाज अखिलेश तिवारी सहित सैकड़ों लोगो ने बताया की सभी राजनैतिक संगठनों के लोगो ने इस क्षेत्र का केवल शोषण और दोहन किया।जिसके परिणामस्वरूप ही अपने अस्तित्व को बचाने के लिए सभी राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक,व्यापारिक व ट्रेड यूनियनों ने आम-जनमानस ने मिलकर सारनी संघर्ष समिति का निर्माण कर वर्तमान प्रदेश सरकार से क्षेत्रीय विधायक,सांसद के माध्यम से क्षेत्र मे रोजगार के साधन संसाधन खुलवाने की मांग करते हुए आज शुक्रवार को एक दिवसीय बंद का आव्हान किया है। क्षेत्र के व्यापारी आशिष साहु, प्रकाश कसरादे, बागडोना के बबलू रघुवंशी, प्रमोद दरवाई, मिथिलेश रघुवंशी, विजय यादव हनुमान चालीसा मंडल के अध्यक्षसंजय झरबडे, व्यापारी संघ के दिनेश बाथम, ठेकेदार संघ के जग्गी आहुजा, समीम रिजवी, महेश चौव्हान, मंजे सिंह,भीमराव कवडकर, आशीवार्द क्लाथ,मनोज वाग्रदे,जगदीश पंवार,संजु,कमलेश पटैय्या,अनिल साहु,रामजी नरवरे,जगदीश नगदे,ललित वराठे,सुभाष,राजेन्द्र माने सहित सैकडो लोगो ने इस बंद का समर्थन किया है।वही सभी समाज के प्रमुख लोगों ने बताया की विगत 20 दशकों से भी ज्यादा समय बित जाने के बावजूद राजनेताओं ने केवल क्षेत्र की जनता को लालीपाप के आश्वासन के अलावा कुछ नही दिया है।क्षेत्र की जनता अब अपने आप को ठगा सा महसूस करते हुए अपने ही अस्तित्व को बचाने के लिए शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के करीब बगडोना गेट पर विशाल धरना प्रदर्शन करने वाली है।वही समिति के लोगो ने नगरपालिका क्षेत्र सारनी के समस्त वार्डो के व्यापारियों से सारनी बचाओ की इस मुहिम मे सम्पूर्ण बंद का आव्हान किया है।साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी संघर्ष समिति को जमकर सहयोग मिल रहा है समिति के अध्यक्ष अरविंद सोनी ने बताया की सारनी जयस्तंभ से सैकडो गाडियो का काफिला पाथाखेड़ा के मुख्य मार्गो से होते हुए शोभापुर कालोनी के समस्त वार्डो मे प्रवेश करेगा जहां सभी मिलकर बगडोना मुख्य नगरपालिका गेट पर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।समिति ने पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और सौहार्द की आम-जनमानस से अपिल की है।