
हरदा-:रहटगांव सांताकुंज कॉलोनी वासियों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन- कॉलोनीनाईजर पर लगाए गंभीर आरोप

-: हरदा जिले के रहटगांव तहसील में सांताकुंज कॉलोनी वासियों के द्वारा आज रहटगांव तहसीलदार को एक शिकायती आवेदन में कॉलोनीनाइजर पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया गया है , की कॉलोनी नाइजर के द्वारा जो कॉलोनी काटी गई है उसमें मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली ,पानी, नाली ,मेन गेट, इत्यादि की सुविधाएं अभी तक नहीं की गई हैं जिससे कॉलोनी वासियों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।


कॉलोनी वासियों ने मीडिया को बताया हमारे द्वारा कई बार कॉलोनी नाइजर से निवेदन किया गया ।लेकिन कॉलोनी नाइजरो के द्वारा कॉलोनी में आज तक मूलभूत सुविधाएं नहीं की गई हैं। और ना ही कॉलोनी वासियों की समस्या को सुना जा रहा है ।कॉलोनी नाइजर के द्वारा भोले-भाले ग्रामीणों को सुविधाओं का लालच देकर लाखों रुपए के प्लाट बेच दिए गए। लेकिन मूलभूत सुविधाओं के नाम पर कॉलोनी वासियों को ठगा जा रहा है।


जिसके विरोध में कॉलोनी वासियों ने आज कलेक्टर हरदा के नाम रहटगांव प्रभारी तहसीलदार महेंद्र चौहान को शिकायती आवेदन देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की गई है। अगर शीघ्र ही कॉलोनी वासियों की समस्या का निराकरण नहीं होता है। तो सभी कॉलोनी वासियों के द्वारा हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग को कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं के संबंध में आवेदन देकर, कॉलोनी नाइजर पर उचित दंडात्मक कार्यवाही कर न्याय की मांग की जा रही है।
(ब्यूरो रिपोर्ट हरदा )
चौहान यशवंत सिंह की रिपोर्ट✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन