विशाल भौरासे रिपोर्टर

कलेक्टर होंगे पीठासीन अधिकारी
—————————-
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उप सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन आयोजित करने का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। सचिव ड्डराज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने बताया है कि ग्राम पंचायत के उप सरपंच के निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए 24 जुलाई, द्वितीय चरण के लिए 25 जुलाई और तृतीय चरण के लिए 26 जुलाई 2022 को सम्मिलन होगा।
इसी तरह जनपद पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन प्रथम चरण के लिए 27 जुलाई और द्वितीय चरण के लिए 28 जुलाई 2022 को होगा। जिला पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन 29 जुलाई 2022 को होगा।
श्री सिंह ने बताया है कि जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी कलेक्टर होंगे। जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और उप सरपंच के निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी निर्वाचन करायेंगे।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*