बुद्ध नाथ चोहान रिपोर्टर

जन शिक्षा केंद्र कन्हरगांव में केंद्र की 32 शालाओ की समीक्षा बैठक का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हरगांव में किया गया ।बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए जन शिक्षक वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि बैठक का आयोजन जन शिक्षा केंद्र प्रभारी संतोष माटे के निर्देशन में एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक अनूप केचे के मार्गदर्शन में किया गया ।जिसमें उपस्थित संस्था प्रमुखों को किए जाने वाले कार्यों के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए गए । बैठक के दौरान नामांकन, मैपिंग, जाति प्रमाण पत्र, पुस्तक वितरण, घर-घर तिरंगा अभियान, साक्षर भारत योजना का क्रियान्वयन, अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण, कक्षा पांचवी – आठवीं की पूरक परीक्षा संबंधित निर्देश, मध्यान भोजन का सुचारू संचालन, बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के संबंध में पुस्तकों का वितरण, पुस्तकालय की कहानियों की पुस्तकों का सुचारू संचालन, केजी कक्षाओं का संचालन, सहित विभिन्न योजनाओं पर समीक्षा की गई एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए । बैठक के दौरान संस्था के वरिष्ठ शिक्षक धनराज चौहान ,श्याम किशोर बघेल ,जन शिक्षक एजाज खान सहित विभिन्न शालाओं के संस्था प्रमुख एवं प्रभारी उपस्थित रहे।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन