Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरासे रिपोर्टर



सारणी के वैभव को बनाए रखने के लिए सारणी बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आज दूसरे दिन सतपुड़ा थर्मल पावर प्लांट के गेट क्रमांक सात के सामने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया गया
प्लांट के सामने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित मजदूरों एवं व्यापारियों को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के संयोजक अरविंद सोनी एवं संचालक अखिलेश तिवारी ने कहा कि सारणी में नया प्लांट शीघ्र लगे इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा हैऔर हमें विश्वास है कि हमारे प्रयास चल रही रंग लाएंगे हमारी संघर्ष समिति को 29 संगठनों का समर्थन प्राप्त है और हमारा यह अभियान पूरी तरह गैर राजनीतिक है
इस अवसर पर स्थानीय श्रमिकों ने भी विचार रखें विचार रखने वाले श्रमिक गणेश ठाकुर ने कहा कि आज हमारे नगर में काम की कमी है नहीं तो एक समय था हमारे यहां दूर-दूर से लोग काम करने आते थे इसलिए आवश्यक है कि जल्द ही पावर हाउस लगे
संघर्ष समिति के सुनील भारद्वाज एवं शमीम रिजवी ने भी मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी अपने स्तर पर प्लांट लगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं मगर उन्हें अपने प्रयासों में और तेजी लाना चाहिए, जिस तरह चचाई में एनसीएल और एमपीपीजीसीएल ने ज्वाइंट वेंचर कर 660 मेगा वाट की यूनिट लगाई जा रही है जल्द ही वैसा ही हमारे यहां डब्ल्यूसीएल और एमपीपीजीसीएल का ज्वाइंट वेंचर कर यूनिट लगाना चाहिए ताकि क्षेत्र की रौनकता बनी रहे और स्थानीय श्रमिकों एवं ग्रामीणों को रोजगार के लिए सारणी छोड़कर अन्य जगह नहीं जाना पड़े हमारे सारणी शहर का अपना एक अलग महत्व है यह उर्जा नगरी है, यह बाबा मठारदेव के पवित्र नगरी है, और यह जिले की आर्थिक राजधानी भी है
सारणी की गरिमा को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है