Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति


जिले भर में कल से हो रही भारी बारिश के चलते जिले का मध्यम सिंचाई योजना का सांपना डैम ओवरफ्लो हो गया है। उधर पारसडोह डैम के भी 4 गेट फिर खोलने पड़े हैं। सारणी स्थित सतपुड़ा डैम के गेट भी खोले गए हैं। शाहपुर में माचना नदी के उफान पर आ जाने से भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर एक बार फिर यातायात ठप हो गया है। इधर आठनेर-मासोद मार्ग भी बाढ़़ के चलते बंद रहा।

बैतूल के समीप स्थित सांपना डैम के ओवरफ्लो होने का आसपास के किसानों ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी खासा इंतजार रहता है। अमूमन यह डैम अगस्त-सितंबर माह में ओवरफ्लो होता है। लेकिन, इस साल हो रही धुआंधार बारिश ने समय से पहले ही इस डैम को छलका दिया है। शुक्रवार की रात से हो रही बारिश ने इस डैम को आज आखिरकार छलका दिया। डैम के ओवरफ्लो होते ही इसका नजारा देखने लोग यहां पहुंचने लगे थे।

पिछले साल यह डैम 23 सितंबर को छलका था। इस साल 2 महीने पहले ही सांपना डैम ओवरफ्लो हो गया है। डैम के ओवरफ्लो होने से आसपास के किसानों में बेहद खुशी है। अब वे इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि उन्हें गर्मी में सिंचाई के लिए पानी की कोई कमी नहीं होगी। सावन की बारिश में ही डैम के दोनों गेट छलक गए हैं।

रात से ही हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे पर यातायात ठप कर दिया है। माचना नदी में आई बाढ़ का पानी दोपहर 3 बजे शाहपुर में नदी के पुल के ऊपर आ गया। इसके चलते एक बार फिर इस हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई है। हाईवे जाम होने से पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने लगी है। इस साल बाढ़ के चलते बार-बार इस हाईवे से यातायात ठप हो रहा है।

अभी बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। ऐसे में यातायात शुरू होने में खासा समय लग सकता है। इसके अलावा पुल पर बड़े-बड़े गड्ढे भी हो गए हैं। इनके कारण भारी वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। वाहन हिचकोले खाते हुए पुल से निकल रहे हैं। ऐसे में उनके पलटने का भी खतरा बना है। इन गड्ढों को भरने के कुछ देर बाद फिर वही स्थिति बन जाती है। बताया जाता है कि भारी बारिश के चलते आठनेर-मासोद मार्ग पर भी यातायात प्रभावित रहा।

पारसडोह और सतपुड़ा डैमों के खोलना पड़ा

भारी बारिश और बांधों का जल स्तर मेंटेन रखने के लिए एक बार फिर जिले के 2 डैमों के गेट खोलने पड़े। सारणी के सतपुड़ा गेट के 7 गेट दोपहर 12 बजे से 6-6 फीट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। सतपुड़ा डैम से पानी छोड़े जाने के कारण चोपना क्षेत्र से आवाजाही पूरी तरह बंद है। इसी तरह तरह पारसडोह डैम के भी गेट खोले गए हैं। आठनेर से निखिल सोनी ने बताया कि पारसडोह डैम के 4 गेट 50 सेंटीमीटर तक खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।