ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
तेज और मूसलाधार बारिश में प्रदेश भर की नदियां भी उफन रही हैं। इन उफनती नदियों और नालों में लोगों के बहने के भी आए दिन मामले सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद लोग सबक लेने को तैयार नहीं है। नदी और नालों में भीषण बाढ़ के बावजूद वे अपने कदम रोकने को राजी नहीं है। यही कारण है कि लोगों के बहने की घटनाएं भी बदस्तूर जारी है।
बैतूल के पड़ोसी छिंदवाड़ा जिले से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। नदी में बाढ़ के बावजूद पार करने की कोशिश कर रहा एक ट्रैक्टर चालक शनिवार को ट्रैक्टर समेत बह गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर 2 और लोग भी सवार बताए जाते हैं। यह तीनों बाढ़ में बह गए। इनमें से 2 तो पत्थर के सहारे बच गए, लेकिन एक का फिलहाल कोई पता नहीं है।
घटना छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव विकासखंड के दमुआ पुलिस थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यहां छिंदवाड़ा-दमुआ मार्ग पर कांगला ग्राम पंचायत में कांगला नदी स्थित है। आज कांगला नदी उफान पर चल रही थी। इसी बीच वहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को नदी पार करने से काफी मना किया, लेकिन वह नहीं माना
बताया जाता है कि ट्रैक्टर से उतरकर एक व्यक्ति पैदल चलते हुए साइड बताते जा रहा था। जबकि ट्रैक्टर चालक नदी में से ट्रैक्टर निकाल रहा था। ट्रैक्टर पर इनके अलावा एक और व्यक्ति सवार था। इसी दौरान यह तीनों बाढ़ में बह गए। इनमें से 2 तो ट्रैक्टर और पत्थर के सहारे पुल के पास ही अटके रहे, जबकि एक व्यक्ति पानी की तेज धार में बह गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमुआ पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामवासियों की मदद से नदी में फंसे दोनों लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। पत्थर लगने से दोनों को चोटें भी आई हैं। इसके चलते उन्हें दमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है। वहीं एक व्यक्ति की तलाश जारी है।


More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन