Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इरम शहजाद खान रिपोर्टर


अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित आजाद स्मृति मंदिर पहुंच कर प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संस्कृति जैन, विधायक जोबट क्षेत्र सुलोचना रावत, विधायक क्षेत्र मुकेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य अनीता चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, सांसद प्रतिनिधि माधव सिंह डावर, अलीराजपुर पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य जन, विद्यार्थियों ,ग्रामीण जन आदि ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 500 मीटर के तिरंगे को हाथों में थाम टाउन हॉल परिसर से गौरव यात्रा निकाली गई जो आजाद स्मृति मंदिर पहुंची यहां अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। यात्रा यहां से पुनः टाउन हॉल परिसर पहुंची यहां अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। श्रद्धांजलि सभा एवं मुख्य कार्यक्रम में भारत माता एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र का पूजन, दीप, प्रज्वलन ,पुष्पमाला अर्पित की गई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री दत्तीगांव ने कहा हमें आजादी अमर शहीदों के बलिदान के बाद मिली है। इसकी कीमत हम सभी को समझनी होगी । अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को स्मृतियों में संजोए रखें। अमर शहीदों ने अपने लहू से धरा को सींच कर हमें आजादी दिलाई है। हमारे स्वतंत्रता के वीर सेनानी हमें आजादी का अमृतसर देकर गए हैं। जिसे हमें सदैव संजोए रखना है । उन्होंने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली की पुण्य मिट्टी और जल शौर्य स्मारक भोपाल में स्थापित करने पर जिले के विद्यार्थियों से उक्त शौर्य स्मारक का अवलोकन करने का आह्वान किया । यह स्थान तीर्थ स्वरूप है। उसके दर्शनार्थ अवश्य जाएं। उन्होंने कहा हमारे संविधान की खूबसूरती है कि छोटे से स्तर का व्यक्ति देश के प्रथम नागरिक के पद यानी राष्ट्रपति तक बन सकता है, उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महामहिम द्रोपति मुर्मू को याद किया। उन्होंने उज्जवल भविष्य उज्जवल भारत पावर /2047 के तहत देश में विद्युत विकास के संबंध में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन किया। उन्होंने ऊर्जा बचत के संदेश गीत का विमोचन किया।उन्होंने बच्चों को पुष्प की अभिलाषा कविता सुनाते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए कार्य करते हुए सर्वस्व न्यौछावर करने के भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने राष्ट्रभक्ति, विद्युत ऊर्जा, कुसुम योजना की मनमोहक नाट्य प्रस्तुतियां दी।उन्होंने पंचायत निर्वाचन में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं भी दी। स्वागत उद्बोधन कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने दिया। कार्यक्रम को जोबट पूर्व विधायक माधव सिंह डावर, भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला ने संबोधित किया। अंत में सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।आभार एसडीएम सुश्री किरण आंजना ने माना।