बिहार के छपरा में बम बनाते वक्त विस्फोट हुआ है. घटना जिले के खैरा इलाके के खुदाईबाग की है. जहां एक पटाखा फैक्ट्री में बम बनाते वक्त विस्फोट हो गया. इस घटना में एक व्यक्ति के मरने की सूचना है. वहीं, 5 लोगों के दबने की आशंका है. घटना की सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं.

छपरास्थानीय लोगों के मुताबिक रेयाज मियां नामक शख्स पटाखा घर लाकर बेचता था. वह शादी ब्याह में बम-पटाखा बेचना का काम करता है. विस्फोट के बाद उसका घर ढह गया है. इस हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई है. लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या 4 तक हो सकती है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है