24 जुलाई:-दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शनिवार (23 जुलाई) को रात प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर पुलिस भेजकर दिल्ली सरकार के कार्यक्रम को कब्जा कर इसे राजनीतिक कार्यक्रम बना दिया। मंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र ने पुलिस भेजकर असोला वन्यजीव अभयारण्य में दिल्ली सरकार के अभियान को हाईजैक किया गया है।




मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कल रात कार्यक्रम स्थल पर ‘वन महोत्सव’ कार्यक्रम के पहले से लगे बैनरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाले बैनर चिपकाए थे। राय ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने दिल्ली पुलिस को कार्यक्रम को बर्बाद करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन वह अब इसमें शामिल नहीं होंगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है