बिहार के नालंदा में डायरिया से दो बच्ची की मौत हो गई है. घटना जिले के रहुई प्रखंड अंतर्गत बारांदी गांव की है. इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है. वहीं एक महिला और तीन बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती है. जिनमें एक मरीज अभी विम्स पावापुरी और सदर अस्पताल में भर्ती हैं.

परिजनों ने बताया कि बीते 19 तारीख को वीरेंद्र रविदास की 10 वर्षीय बच्ची रेखा कुमारी को उल्टी और दस्त शुरू हुआ. जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए प्राथमिक उपस्वास्थ केंद्र रहुई में भर्ती कराया. जहां से हालात में सुधार नहीं होने पर पावापुरी विम्स ले जाया गया. जहां 20 तारीख को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. उसके बाद 8 वर्षीय पूजा कुमारी की रविवार को इलाज के दौरान प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में मौत हो गई.
इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है. अभी भी एक महिला सहित 3 बच्चे इलाजरत हैं. जिनमें एक की हालात नाज़ुक बताई जा रही है. सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. गांव के लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं, परिजनों का आरोप है की डायरिया से दोनों बच्ची की मौत हुई है. जबकि, कई बीमार अभी भी इलाजरत हैं. अस्पताल के डॉक्टर अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है