Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज एवं किशोर नगर रहवासी संघ का संयुक्त आयोजन।

खंडवा। किशोर नगर हनुमान वाटिका स्थित श्री मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर प्रांगण में नवनिर्वाचित महापौर अमृता अमर यादव का फलों से तुलादान एवं निर्वाचित वार्ड पार्षद स्वाति सुधीर साकल्ले, अनिता आशीष शर्मा, रानी उमेश वर्मा, काजल यादव का सम्मान किशोर नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में सरयू पारीण ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया। यह जानकारी देते हुए समाज पं. प्रेमनारायण तिवारी एवं प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि यह भव्य आयोजन दोपहर 2 बजे क्षेत्र विधायक देवेंद्र वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह नारंग पाटू भैया, मंगल यादव, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष संजय शुक्ला, आशीष राजपूत आदि की विशेष उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों द्वारा श्री हनुमान जी की पूजा आराधना की गयी। महापौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं नगर वासियों की कसौटी पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगी एवं नगर के विकास के लिए हर समय तत्पर रहूंगी। इस अवसर पर मंदिर प्रमुख प. मनोज उपाध्याय, पं प्रेमनारायण तिवारी, आरके चौरे, मनोहर चंदानी, श्रीराम कुशवाह, सुनील सोमानी, अशोक ओझा, प्रदीप तिवारी, शिवनारायण लाड़, कुसुम तिवारी, जानकी अग्रवाल, निशा अग्रवाल, प्रमिला शर्मा, देवाशीष साकल्ले, निर्मल मंगवानी, राजू चतुर्वेदी, दुर्गेश तिवारी, आशीष अग्रवाल, हीरालाल पटेल, दिनेश बरोले, राम उपाध्याय, महेश राठौर, गौरव चौहान, महिला मंडल की बहनों आदि सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों के साथ सरयू पारीण ब्राह्मण समाज एवं किशोर नगर रहवासी संघ के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्य उपस्थित थें। कार्यक्रम का सफल संचालन रमाकांत पांडे एवं अंत में आभार पूर्व वार्ड पार्षद मनीष साकल्ले द्वारा व्यक्त किया गया।