आज सावन का दूसरा सोमवार है, ऐसे में आज महाकाल मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। आज महाकाल मंदिर में सुबह 6:00 बजे से ही भक्तों का सैलाब देखने को मिल रहा है। सावन के दूसरे सोमवार के दिन करीब सुबह 6:00 बजे से 12:00 बजे तक में ही 2 लाख भक्तों ने महाकाल के दर्शन किए। वहीं आज निकली महाकाल बाबा की सवारी में भी भक्तों की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिली।
इस दौरान ये खबर भी सामने आई है कि चार धाम मंदिर के सामने आज भगदड़ मचने की वजह से 2 लोग घायल हो गए। यह दो लोग गुना के आरोन निवास के बताए जा रहे हैं। इन दोनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है। खबर यह भी सामने आई है कि अब तक 7 लोगों से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।


More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ