इरफान अन्सारी रिपोर्टर

उज्जैन! शिक्षा का उद्देश्य केवल पैसे कमाना नहीं है, अपितु शिक्षा समाज के नवनिर्माण के लिए आवश्यक है। शिक्षा मानव को इन्सान बनाती है। उक्त कथन हज़रत उस्मान ग़नी रज़ी. अवार्ड प्रोग्राम में प्रयागराज से पधारे मुख्य अतिथी श्री आरिज़ अलवी ने कहे। स्टुडेन्ट्स इस्लामिक ऑर्गेनाईज़ेशॅ ऑफ इण्डिया (SIO) की उज्जैन शाख द्वारा पिछले 9 सालों से ये प्रोग्राम किया जा रहा है। इस अवार्ड के द्वारा अच्छे नम्बर लाने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाता है एंव उनका मार्ग दर्शन किया जाता है। सम्मान पाकर विद्यार्थियों में आत्म सम्मान और अधिक पढ़ने की इच्छा बढ़ती है। विद्यार्थी प्रोत्साहित हो कर भविष्य में और अधिक अंक प्राप्त करने का प्रयास करते हैं।
10वी 12वी और हाफिज़ बनने वाले विद्यार्थियों को सम्मान पत्र के साथ ट्रॉफी भेंट की गई। बच्चों ने भविष्य में क्या बनना चाहते हैं ये भी बताया।
आरिज़ अलवी साहब, सय्यद मशहूद साहब, इक़बाल साहब, इक़बाल उस्मानी साहब और आफाक़ अहमद साहब ने अपने हाथों से बच्चों का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन अशफाक़ अहमद व सोहैल अख़्तर ने किया एंव आबार उज्जैन अध्यक्ष मुहम्मद उमैर ने माना। अब्दुल मन्नान, समीर, आफताब, दानिश, असद, एहतिशाम, बच्चे एंव बच्चों के माता पिता इत्यादी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है