इरफान अन्सारी रिपोर्टर

भोपाल में मा. मुख्यमंत्री जी से भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया
भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नगर के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया ।
भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया कि नवनिर्वाचित महापौर मुकेश टटवाल के साथ भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही उज्जैन में महापौर व पार्षदों के शपथ विधि समारोह हेतु आमंत्रित किया गया जिसकी स्वीकृति मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा दी गई । इस अवसर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव,भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, जगदीश अग्रवाल , प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, मनोज मालवीय, ओम प्रकाश मोहने उपस्थित थे । जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी ।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ