
कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जे.पी. सैयाम के साथ-साथ अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। जनसुनवाई के दौरान रामचन्द्र राजपूत निवासी तजपूरा ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर बताया कि उसने विजयश्री वेयरहाउस में अपना गेहूँ समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु तुलवाया था, जिसका भुगतान अभी तक नहीं मिला है। कलेक्टर श्री गर्ग ने जिला आपूर्ति अधिकारी को मामले की जाँच कर आवेदक को गेहूँ उपार्जन का भुगतान दिलाने के लिये निर्देश दिये।


इसके अलावा खिरकिया तहसील के ग्राम संगवा निवासी देवीसिंह ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर बताया कि उसने जिला सहकारी बैंक की चारूवा शाखा से ऋण लिया था, जो पूरा चुका कर खाता भी बंद करवा दिया है लेकिन उसके राजस्व अभिलेख में अभी भी ऋण दर्ज है, जिसे हटाया नहीं जा रहा है। कलेक्टर श्री गर्ग ने तहसीलदार खिरकिया को निर्देश दिये कि यदि आवेदक द्वारा ऋण चुका दिया गया है तो उसके अभिलेखों को अपडेट करा दें। इसी तरह खिरकिया तहसील के ग्राम सोमगांवकला निवासी हेमन्त पाटिल ने कलेक्टर श्री गर्ग को आवेदन देकर अनुरोध किया कि उसने गेहूँ व चना समर्थन मूल्य पर बेचा था, जिसका भुगतान उसे अभी तक नहीं मिला है और वह दो माह से बैंक के चक्कर लगा रहा है। कलेक्टर श्री गर्ग ने सहायक पंजीयक सहकारिता को आवेदक का पात्रता अनुसार भुगतान कराने के निर्देश दिये।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना