यह देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रगट करने का दिन है :- पाठक
भिंड – भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्तंभ पर वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भारतीय सैनिकों के कुर्बानी के कारण ही हमें कारगिल फतह करने में सफलता मिली। सैनिकों के बदौलत देशवासी आज अपने को सुरक्षित महसूस करते हैं। देश के सैनिक राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए जान की बाजी लगाने को तत्पर रहते हैं और भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीयता को प्रथम और पार्टी को द्वितीय और स्वयं को तृतीय के संकल्प के साथ कार्य करती है।
भाजयुमो जिला महामंत्री अतिराज नरवरिया ने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है और भारतीय सैनिकों की तरह ही भाजयुमो कार्यकर्ता भारत की एकता और अखंडता बनाने के लिए हर समय तैयार रहते हैं। इस अवसर पर जिला मंत्री राजीव मिश्रा, जिला मंत्री अन्नू तिवारी, जिला मंत्री धर्मवीर बघेल,जिला आईटी प्रभारी दीपेश तोमर, जिला पॉलिसी एण्ड रिसर्च डेवलोपमेन्ट प्रभारी अंकित मिश्रा, केके भदोरिया, रितेश भदौरिया, बांके बिहारी एवं भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…