Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

जिले में बुधवार को पहले चरण में हुए पांच जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने 4 में कब्जा जमा लिया है जबकि 1 जनपद पंचायत में कांग्रेस काबिज हुई है। प्रथम चरण की पांचों जनपद पंचायतों में से 4 में भाजपा की जीत पर भाजपाईयों में हर्ष व्याप्त है वहीं एक सीट पर कांग्रेस के काबिज होने से कांग्रेसियों में भी खुशी व्याप्त हो गई है।

बैतूल में भाजपा की इमलाबाई बनी अध्यक्ष

जैसे की कयास लगाए जा रहे थे कि बैतूल जनपद पंचायत में भाजपा का कब्जा बरकरार रहेगा। वैसा ही हुआ। बैतूल जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में बडोरा क्षेत्र से जनपद सदस्य चुनी गई श्रीमती इमलाबाई जावलकर ने 14 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज कराई है। उनके विरोध में कांग्रेस ने श्रीमती कचराबाई भूमरकर को खड़ा किया था जिन्हें 11 वोट प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि जनपद पंचायत बैतूल के सदस्य निर्वाचन में भाजपा ने दावा किया था कि 25 सदस्य में से उनके समर्थित सदस्य 18 निर्वाचित हुए हैं। उसी समय से माना जा रहा था कि भाजपा समर्थित अध्यक्ष निर्वाचित होगा। राजनैतिक सूत्र बताते हैं कि भाजपा के पास 17 सदस्य थे। लेकिन जब वोट डले तो तीन वोट क्रास की भी चर्चा है।

शाहपुर में भाजपा के शिवशंकर मवासे बने अध्यक्ष, कांग्रेस की सोमती बाई को 7 वोट मिले



शाहपुर। जनपद पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन में सर्वप्रथम अध्यक्ष के लिए हुए निर्वाचन में भाजपा समर्थित शिवशंकर मवासे और कांग्रेस समर्थित सोमतीबाई करोचे के बीच चुनाव हुआ जिसमें शिवशंकर मवासे को 11 वोट मिले। वहीं सोमवती बाई करोचे को 7 वोट मिले। मवासे ने 4 वोट से जीत दर्ज कराई। श्री मवासे बीजादेही क्षेत्र से निर्वाचित होकर आए थे और भाजपा शाहपुर मंडल के पूर्व महामंत्री हैं। पहली बार उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। श्री मवासे ने सभी जनपद सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी पालन करेंगे।

घोड़ाडोंगरी में कांग्रेस राहुल उइके बने अध्यक्ष, भाजपा को लगा झटका, फग्गन को मिले 10 वोट

बैतूल। घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां से कांग्रेस के युवा नेता राहुल उइके जनपद अध्यक्ष बने हैं। आज जनपद पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन में कांग्रेस समर्थित राहुल उइके और भाजपा समर्थित फग्गन मर्सकोले के बीच चुनाव हुआ जिसमें राहुल उइके को 15 वोट प्राप्त हुए। वहीं फग्गन मर्सकोले को 10 वोट मिले। राहुल उइके ने 5 वोट से जीत दर्ज कराई। घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत में 25 सदस्य हैं और सातलदेही क्षेत्र से पूर्व मंत्री प्रताप सिंह उइके के भतीजे जो कि पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रहे हैं। राहुल उइके चुनाव लड़े थे और जीतने के बाद उन्होंने अध्यक्ष की दावेदारी की थी। कांग्रेस ने दावा किया था कि उनके साथ 16 सदस्य हैं। राहुल के अध्यक्ष बनने की जानकारी मिलते ही कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रम्हा भलावी, कांग्रेस नेता हेमंत वागद्रे, शांतिलाल तातेड़, डॉ. राजेंद्र देशमुख, नवनीत मालवीय, राहुल लुहाड़िया सहित अन्य नेता घोड़ाडोंगरी पहुंच गए और कांग्रेस की इस जीत पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं दी।

मुलताई में नानी डहारे बनी अध्यक्ष, कांग्रेस की अंजनी डोंगरदिए को मिले 9 वोट

मुलताई। जनपद अध्यक्ष के निर्वाचन में मुलताई जनपद अध्यक्ष में भाजपा समर्थित श्रीमती नानी पिरथीलाल डहारे अध्यक्ष बन गई है। यहां पर अध्यक्ष के लिए हुए निर्वाचन में भाजपा समर्थित श्रीमती नानी डहारे को 24 में से 15 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं कांग्रेस समर्थित श्रीमती अंजनी जीवन डोंगरदिए को 9 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने 9 मतों से जीत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि मुलताई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक सुखदेव पांसे हैं और यहां पर जनपद में भी कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बना पाई है। श्रीमती नानी डहारे ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन को देते हुए कार्यकर्ताओं का एवं सभी जनपद सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।