
हरदा जनपद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच भारी गहमागहमी रही, हरदा जनपद के 25 वार्डों के सदस्यों ने अपना मतदान किया ।

कांग्रेस से वार्ड क्रमांक 21 से श्रीमती रेवा पति धर्मेंद्र पटेल और भाजपा से वार्ड क्रमांक 7 से यशवंत पटेल के बीच जनपद अध्यक्ष पद की दावेदारी की जा रही थी । जिसके नतीजे कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रेवा पति धर्मेंद्र पटेल को 13 वोट मिले वही भाजपा प्रत्याशी यशवंत पटेल को 12 वोट मिले 1 वोट से कांग्रेश प्रत्याशी की जीत तय हो गई । जीत के बाद कांग्रेसियों ने जीत का जश्न मनाया ।


हरदा के जनपद अध्यक्ष चुनाव में भारी हंगामा हुआ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया इस पर पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर बहस हुई कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी की हंगामे के दौरान कांग्रेस नेता लक्ष्मीनारायण पटेल की तबीयत अचानक बिगड़ गई उन्हें उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

वही जनपद उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के ही गौरी शंकर को उपाध्यक्ष चुना गया ।समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत के लिए सभी का आभार जताया कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को जीत की शुभकामनाएं दी।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन