Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्टेट हेड एम.पी.अभिषेक शर्मा

*कलेक्टर के आदेश के बाद भी प्रशासन सो रहा कुंभकरण की नींद*

*वर्षा के आते ही नगर की सड़कों पर बेसहारा गायों
शहर की ओर छोड़ देते हैं किसान प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान*


खिलचीपुर । वर्षा का मौसम आते ही इन दिनों सड़कों पर रात के समय इस कदर बेसहारा मवेशी दिखाई दे रहे हैं कि वाहन चलाना भी कठिन हो रहा है। खासकर चार पहिया दो पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उन्हें निकलने के लिए तो सड़क पर जगह ही नहीं बचती है। हालत यह है कि इन मवेशियों के कारण हमेशा हादसों का डर बना रहता है। वही जिला कलेक्टर के आदेश के बाद भी नगर प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आलम यह है कि अब भी बेसहारा मवेशियों के कारण लोग परेशान हैं। खासकर वाहन चालक जो रात में इनसे टकरा जाते हैं। सड़कों पर इस कदर खड़े हो जाते हैं कि लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। हालत यह है कि शहरी क्षेत्र में बेसहारा मवेशी जगह-जगह बैठना शुरू हो गए हैं। इतना ही नहीं रात के समय खिलचीपुर नगर के अनेक चौराह पर बस स्टैंड इमली स्टैंड भोजपुर नाका तहसील चोराया व हाइवे पर आदि स्थानों पर । इस तरह गोवंश को शहर की ओर सड़कों पर हर एक ही स्थान पर 25 से 30 की संख्या में वही तहसील चौराहे पर लगभग 100 गायों का झुंड देखने में आया है जिससे यहां अंदाजा लगाया जाता है कि जीन ग्राम पंचायतों में गौशालाओं का निर्माण कराया गया है उसमें गौशाला तो बनाई गई है पर रखी नहीं जा रही है। उक्त समस्या पर एक बार फिर खबर प्रकाशित के बाद प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है । या अब भी प्रशासन कुंभकरण की नींद सोए रहता है ।

•कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा •

इसके पहले भी शहर की हाइवे की सड़को पर 2 वर्ष पहले कृषि विभाग रावण बल्डी पर हाइवे किनारे बैठी लगभग 10 से अधिक गायों अज्ञात कंटेनर के द्वारा कुचल दिया था।
जिसके बाद अब दोबारा दुर्घटनाएं न हो इसको लेकर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।


इनका कहना है
अभी गोवंश को अधिक संख्या होने के कारण कृषि उपज मंडी में रखवाने की व्यवस्था करवाई जा रही है व्यापारियों का अनाज रखा था , जिसको हटवाया जा रहा है । वही आज या कल में गायों को वही रखवाया जायेगा।

पल्लवी वैद्य
एसडीएम खिलचीपुर ।