*दरअसल आज के समय में देश महामारीयो के दोर से गुजर रहा है , वहीं पर मध्यप्रदेश के सागर में शख्स ने 30 बच्चों को लगा दी कोविड-19 वैक्सीन*।
मध्य प्रदेश के सागर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां टीका लगाने वाले जितेंद्र नाम के शख्स ने एक ही सिरिंज से 30 छात्रों को वैक्सीन लगा दी. यह घटना बीते बुधवार को हुई. टीका लगाने वाले जितेंद्र ने दावा किया कि अधिकारियों द्वारा केवल एक सिरिंज भेजी गई थी और उन्हें विभाग के प्रमुख द्वारा सभी बच्चों को इसके साथ टीकाकरण करने का आदेश दिया गया था. छात्रों के माता-पिता द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में जितेंद्र ने कहा कि वह उसका नाम नहीं जानता.

डिस्पोजेबल सीरिंज जो कि सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल की जाती है. 1990 के दशक से ही एचआईवी फैलने के बाद से डिस्पोजेबल सीरिंज यूज किया जाने लगा था. चिंतित माता-पिता द्वारा मौके पर रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में जितेंद्र को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘जिस व्यक्ति ने सामग्री वितरित की, उसने केवल एक सिरिंज दी.’
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें पता है कि एक सिरिंज का इस्तेमाल कई लोगों को इंजेक्शन लगाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए, जितेंद्र ने कहा, ‘मुझे यह पता है. यही वजह है कि मैंने उनसे पूछा कि क्या मुझे सिर्फ एक सिरिंज का इस्तेमाल करना है और उन्होंने ‘हां’ कहा. यह कैसे मेरी गलती है? मैंने वही किया जो मुझसे करने के लिए कहा गया था.’ सागर जिला प्रशासन ने जितेंद्र के खिलाफ लापरवाही और केंद्र सरकार की ‘वन निडिल, वन सिरिंज, वन टाइम’ प्रतिज्ञा का खुले तौर पर उल्लंघन करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है