Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नागेन्द्र द्विवेदी रिपोर्टर

छिंदवाड़ा। पांढुर्णा के अंबेडकर वार्ड के आंगनबाड़ी में बच्चों को दी जाने वाली सब्जी में तेज बदबू आ रही थी. परिजनों का कहना है कि सब्जी में जहरीली नेप्थलीन की गोलियों की बदबू आ रही थी. सब्जी में बदबू आने पर बच्चों ने इसकी शिकायत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से की परंतु उसने कोई ध्यान नहीं दिया.

शिकायत पर सुनवाई नहीं : इसके बाद बच्चों ने अपने अभिभावकों को खराब खाना मिलने की शिकायत की. अभिभावकों ने आंगनबाड़ी में जाकर भोजन को देखा, जिसमें से बदबू आ रही थी. परंतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उनकी शिकायत सुन नहीं रही थीं. इसलिए वहां पर हंगामा हो गया.

लगातार हो रही है लापरवाही : परिजनों का कहना है कि आये दिन भोजन में लापरवाही बरती जा रही है. इसके चलते कई बार बच्चों को अस्पताल भी भर्ती करने की नौबत भी आ चुकी है. हमने वरिष्ठ अधिकारियों को भी जानकारी दी, लेकिन कभी किसी अधिकारी ने आंगनबाड़ी में निरीक्षण नहीं किया. वहीं इस मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता सोमकुंवर का कहना है कि सब्जी में ऐसा कुछ नहीं निकला है. सोयाबीन की बरी की सब्जी बनाई गई थी, जिसमें कुछ बदबू आ रही थी. इसी को लेकर परिजनों ने हंगामा किया है।