
हरदा जिले में “हर_घर_तिरंगा_अभियान” के लिए ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व सहायता समूह रहटगांव के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगा” तैयार किया जा रहा हैं।

उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगाने के लिए सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ किया है।
हर_घर_तिरंगा_अभियान के तहत स्व सहायता समूह तैयार कर रहे हैं बांस के ध्वज स्टैंड

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर मे तिरंगा व्यस्थित तरीके से लगाया जाए, इसके लिए बंसी एंपोरियम टिमरनी में स्व सहायता समूह एवम बांस शिल्प से जुड़े परिवारों द्वारा ध्वज स्टेंड तैयार किए जा रहे है । मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि अभी तक लगभग 70 हजार से ज्यादा स्टेंड तैयार कर लिए गए है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की इस पहल से एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत चयनित बांस उत्पादों को भी बढ़ावा मिल रहा ।


‘हर_घर_तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण का अभियान है। यह प्रत्येक भारतीय का अभियान
देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देशभक्ति की भावना जागृत करना है। उन्होने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आस पड़ोस में अधिकाधिक लोगों को उनके घर, दुकान, संस्थान, कार्यालय आदि में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित भी करें।

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन