Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति



राजा पंवार बने जिला पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष, कांग्रेस से राजेंद्र कवड़े ने लिया नामांकन वापस, जश्र मनाने में जुटे भाजपाई बैतूल
जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनने के बाद शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हो रहा है। इसमें भाजपा ने मुलताई क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता राजा पंवार को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया था। वैसे तो जिला पंचायत में भाजपा का दबदबा होने से उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय था। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र कवड़े द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस ले लिए जाने से वे निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए हैं।



कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह 11 बजे से जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के अलावा और किसी को भी भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया। सुबह 11 बजे पीठासीन अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया और नामांकन पत्र दाखिल करने के संबंध में जानकारी दी गई। इसके बाद नामांकन पत्र दाखिल किए गए।



भाजपा से मुलताई विधानसभा के क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 से निर्वाचित सदस्य राजा पवार ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस की ओर से घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 से निर्वाचित सदस्य राजेंद्र कवड़े ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। हालांकि नाम वापसी की समयावधि में श्री कवड़े ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही राजा पंवार निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए।


राजेंद्र कवड़े


जिपं में भाजपा का पलड़ा था भारी

वैसे भी जिला पंचायत में भाजपा संख्या बल के मामले में कांग्रेस से काफी भारी थी। कुल 23 सदस्यीय जिला पंचायत में 17 सदस्य भाजपा समर्थित हैं। वहीं कांग्रेस समर्थित सदस्यों की संख्या 4 और 2 सदस्य जयस समर्थित हैं। ऐसे में भाजपा अकेली ही अपने उम्मीवार को जितवाने में सक्षम थी। ऐसे में वैसे भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजा पंवार की जीत में कोई रोड़ा आने की दूर-दूर उम्मीद नहीं थी। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा नाम वापस लिए जाने से वे निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिए गए।

मंगल सिंह होंगे उपाध्यक्ष के प्रत्याशी

बताया जाता है कि अध्यक्ष प्रत्याशी तय करने में पार्टी को काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ा। बताते हैं कि प्रत्याशी चयन को लेकर कल भाजपा की बैठक हुई थी। इसमें चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए शिव चौबे, जिला भाजपा संगठन प्रभारी सुजीत जैन, जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला, महामंत्री कमलेश सिंह, सुधाकर पवार और पार्टी के सभी 17 जिला पंचायत मौजूद थे। सूत्र बताते हैं कि इसमें मंगल सिंह धुर्वे का नाम सबसे आगे था। लेकिन, राजा पवार का नाम वरिष्ठता के आधार पर अध्यक्ष के लिए आगे बढ़ गया। अब मंगल सिंह धुर्वे उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी होंगे।