विशाल भौरासे रिपोर्टर

उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत उप संचालक उद्यान बैतूल द्वारा उद्यानिकी योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए पंजीयन जारी है। योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन/कियोस्क सेंटर/उद्यानिकी विभाग के मैदानी अमले द्वारा mpfsts.p.gov.in पोर्टल पर कृषकों का पंजीयन महाअभियान जारी है।
पंजीयन कराने में कृषकों को एक पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि संबंधी दस्तावेज-खसरा किस्तबंदी एवं अनुसूचित जाति/जनजाति के कृषकों के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
अधिक जानकारी के लिए विकासखंड स्तरीय वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी एवं जिला स्तर पर उप संचालक उद्यान से कार्यालयीन समय में संपर्क कर अधिक से अधिक पंजीयन कर उद्यानिकी विभाग से जुडक़र योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ