विशाल भौरासे रिपोर्टर

*आयुष्मान भारत निरामयम योजना : राजेन्द्र को मिल रही नि:शुल्क डायलिसिस सुविधा*।
बैतूल।बैतूल के कोसमी निवासी श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत विगत 6 माह से किडनी की बीमारी ग्रसित हैं। जिसके कारण इन्हें समय-समय पर डायलिसिस कराना होता है। जिला चिकित्सालय में इन्हें डायलिसिस उपचार हेतु सप्ताह में दो बार आना होता है। इन्हें आयुष्मान भारत निरामयम म.प्र. योजना के अंतर्गत नि:शुल्क डायलिसिस सुविधा प्राप्त हो रही है, जिससे इनका जीवन सुरक्षित है।
शासन द्वारा प्रदाय की जा रही नि:शुल्क डायलिसिस सुविधा के लिये ये शासन का आभार व्यक्त करते हैं।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ