मौत के 30 साल बाद रीति-रिवाज से हुई दूल्हे-दुल्हन की अनोखी शादी, जानें क्या है प्रेथा कल्याणम परंपरा

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक अनोखी शादी हुई है। जिसे देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं। शोभा और चंदप्पा की शादी मौत के 30 साल बाद हुई है। इस शादी को देख लोग हैरान हैं। पूरी रीति-रिवाज से यह शादी हुई, लेकिन इस कार्यक्रम में दूल्हा और दुल्हन नहीं थे। इस शादी का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है, जो वायरल हो गया है।
शोभा और चंदप्पा ने गुरुवार को कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में पारंपरिक तरीके से शादी कर ली। उनकी मृत्यु के 30 साल बाद ये शादी हुई। यह कोई साधारण शादी नहीं थी, यह एक ‘प्रेथा कल्याणम’ या ‘मृतकों की शादी’ थी।
प्रेथा कल्याणम’ एक परंपरा है, जो अभी भी कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में पालन की जाती है। जहां जन्म के दौरान मरने वालों के लिए विवाह अनुष्ठान किया जाता है। यहां के समुदाय इसे अपनी आत्माओं का सम्मान करने का एक तरीका मानते हैं।
यूट्यूबर एनी अरुण ने ट्विटर पर इस अजीबोगरीब मिलन की हर डिटेल शेयर की। उन्होंने ट्वीट किया कि मैं आज एक शादी में शामिल हो रहा हूं। इस शादी में सबकुछ है, लेकिन दूल्हा और दुल्हन मौजूद नहीं हैं। दूल्हे की मृत्यु हो गई है और दुल्हन भी मर चुकी है। मृत्यु के 30 साल बाद दोनों की शादी हुई है।

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*