*दो सगे भाइयों पर फायरिंग, साइड न देने पर गुस्साए सवार युवकों ने किया हमला*


बटाला। गांव कोट मजलिस में बाइक सवारों को रास्ता नहीं मिलने से गुस्साए बाइक सवार ने दो सगे भाईयों को गोलियां मार कर घायल कर दिया और फरार हो गए। थाना किला लाल सिंह पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। जबकि घायल दोनो भाईयों को बटाला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लेजाया गया है।
थाना किला लाल सिंह के अंतर्गत आते गांव कोट मजलिस के रहने वाले कनवरजीत सिंह और अमरजीत सिंह ने बटाला के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि सुबह करीब 8 बजे वह अपने नए घर का सामान लेकर आ रहे थे। इस दौरान गांव की गली में पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो अन्य अज्ञात युवक आए। रास्ता संकरा होने के कारण बाइक को रास्ता नहीं दे पाए। इसी से गुस्साए बाइक चला रहे अज्ञात ने आगे आकर रास्ता रोक लिया और गालियां निकालने लगा।

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*