#भिण्ड- ट्रक एक्सिडेंट मे घायल हुए व्यक्ति को डायल-100 सेवा ने पहुँचाया अस्पताल
U
दिनाँक 08-03-2021 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल के माध्यम से प्रातः 06:18बजे सूचना प्राप्त हुई कि जिला भिंड थाना गोहद के अंतर्गत चौराहा के पास दो ट्रक का एक्सिडेंट हो गया है जिसमे 01 व्यक्ति घायल है। उक्त सूचना प्राप्ति पर कंट्रोलरूम ऑपरेटर रामनिवास धाकड़ द्वारा तत्काल जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र.15 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। एफ.आर.व्ही. स्टाफ प्रधान आरक्षक राजा राम शर्मा और पायलेट संतोष बंसल द्वारा मौके पर पहुँचकर बताया एक चलते ट्रक का टायर फटने से सामने से आ रहे दूसरे ट्रक द्वारा एक दूसरे से बचाव में दोनों ट्रक टकराते हुए अलग-अलग दिशा में दुकानों/घरो में जा टकराये। जिसमे एक व्यक्ति पवन घायल है जिसे तत्काल डायल-100 एफ.आर.व्ही. वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल गोहद लाया गया।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब