प्रशासन बना मूक दर्शक

भिंड जिले की गोहद तहसील अन्तर्गत ग्राम पंचायत झाँकरी में अवैध खनन जोरो सोरो से चलाया जा रहा है यही नहीं यहां के कुछ स्थानीय लोगो का कहना कि यहां पर हरे भरे पेड़ पौधे खड़े हुए थे उनको मिट्ठी से दबाकर नष्ट कर दिया गया है ।और गिट्टी निकालने का काम जोरो सोरो से चलाया जा रहा हैं ।कई मशीनों द्वारा इसकी खुदाई की जा रही हैं कुछ दबंग खनन माफियाओं द्वारा बंदूक की नोंक पर खनन किया जा रहा है ।एक तरफ प्रदेश के आका शिवराज सिंह चौहान पेड़ लगाओ अभियान चला रहे है दूसरी तरफ प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जा रहा है । इस पर प्रशासन द्वारा अभी तक कोई भी कार्यवाही नही की गई देखते हैं आगे चलकर इस पर प्रशासन क्या ठोस कदम उठाता है ।
न्यूज24×7इंडिया से धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर की रिपोर्ट

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
थाना नगरा में JMB Academy के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
ग्राम कनेरा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब