Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

मुलताई तहसील के मंगोना कला गांव में एक कच्चा मकान भरभराकर गिर जाने से मकान में दबने की वजह से एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई वहीं एक महिला और बच्चा भी घायल हो गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगोनाकला में शनिवार रात 2 बजे एक कच्चा मकान गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी और बालक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रात में जब परिवार गहरी नींद में था, उसी समय उनका कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इस घटना में मृतक धनराज पुत्र श्यामा मर्सकोले (45 साल) मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी कंचना (38साल) एवं बच्चा चंचलेश (10 साल) भी चोटिल हो गए। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीणों ने इन दोनों को घर से बाहर निकाला। धनराज को जब बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि धनराज खेती का काम करते थे,उनकी बकरी भी इस मलबे में दब गई। धनराज के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है, वही उनके घायल बच्चे और पत्नी का इलाज जारी है।

मौके पर पहुंचे जनपद सदस्य नामदेव हरसुले ने बताया मकान ढहने से मकान में बंधी 11 बकरियां भी मलबे के चपेट में आने से मौत के मुंह में समा गई। श्री हरसुले ने बताया दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर प्रभातपट्टन सहायता केंद्र से उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार भी मौके पर पहुंच गए थे।