Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कमलेश कावड़कर रिपोर्टर


भैंसदेही शासन और प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी इस अंचल की सबसे बहुमूल्य सागौन की तस्करी नहीं रुक रही है आए दिन ऐसी घटनाओं के समाचार सामने आ रहे हैं लेकिन सागौन की तस्करी करने वाले लोग बाज नहीं आ रहे हैं ।सजा के कड़े प्रावधानों के बावजूद भी सागौन की तस्करी बदस्तूर जारी है शनिवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें वन विभाग के अमले ने अवैध सागौन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वन परीक्षेत्र अधिकारी अमित सिंह चौहान के मार्गदर्शन में अमले ने सुबह 5 बजे 14 नग सागौन चरपटो के साथ आरोपी जयराम वल्द लालजी कोरकु निवासी बेल थाना को पकड़ा है वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री चौहान ने बताया कि जप्त की गई सागौन की कीमत लगभग ₹14,200 है श्री चौहान ने बताया कि वन विभाग अपना काम पूरी लगन के साथ करता है।

*छुटभैया नेता लोग कार्रवाई करने में करते हैं हस्तक्षेप*

दक्षिण वन मंडल भैंसदेही क्षेत्र के सागौन माफिया बहुत ही अधिक सक्रिय है और इन पर कार्यवाही करने में वन विभाग कोई कोर कसर नहीं छोड़ता सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि भैंसदेही क्षेत्र में कोई भी कार्रवाई होती है तो छूट भैया नेता लोग राजनीतिक संरक्षण के चलते वन विभाग की कड़ी कार्यवाही में रोड़ा बनने नहीं चूकते और आरोपी को बचाने के लिए प्रेशर भी डालते हैं।