Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

रहटा कलां में एक व्यक्ति द्वारा आधी सड़क किनारे रपटा बनाया गया, जिससे ग्राम में बारिश के दिनों में होता है जल भराव

हरदा सिराली तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहटा कलां में गांव के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर रपटा बनाया गया है। जिके कारण गांव की सड़कें दिन-ब-दिन सिकुड़ती जा रही हैं। यहां एक व्यक्ति द्वारा आधी सड़क पर ही घरेलू निकलने के लिए रपटा बना दिया है। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां आये दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया है कि यहां पहले भी हादसे हो चुके है। यहां सड़क किनारे नाली में पहले भी एक कार उतर चुकी है। और अब भी एक डंपर उतर गया था। जो कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया है। वहीं ग्रामीणों ने कहीं बांस-बल्ले से घेरकर या फिर दीवार बनाकर अतिक्रमण कर सड़क किनारे अवैध कब्जा जमा रखा है। यहां अतिक्रमण कर रपटा बनाया गया है । जिससे पानी निकासी नहीं मिलने से पिछले दिनों तेज बारिश होने से गांव में लोगों के घरों में पानी घुस गया था। और कई घरों और खेतों में चारों तरफ जल भराव हो गया था। आपको बता दें कि यहां गांव में से नाले एवं दूर-दूर तक खेतों का पानी निकलता है जिससे ग्रामीणों के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां रपटा नहीं बना था तब ऐसी परिस्थिति नहीं थी। लेकिन अब यहां जल भराव होने लगा है। अगर अतिक्रमण रपटा नहीं हटाया गया तो गांव में इससे ज्यादा रोड का पानी घरों में घुसने की संभावना बनी रहेगी जिससे किसानों को भारी नुक़सान पहुंचेगा।

*क्या कहते है जवाबदार*

मामला आपके द्वारा संज्ञान में आया है। में कल रहटा कलां जाकर देखता हूं, ऐसा पाया गया तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

*तहसीलदार सिराली भरत अहिरवार*