ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के एक ग्राम की निवासी किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने सहित पाक्सो एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया है।
17 वर्षीय किशोरी बीते 29 जुलाई को दोपहर में बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। किशोरी के पिता ने संभावित ठिकानों पर खोजबीन की। इसके बाद भी किशोरी का कहीं पता नहीं चला। इस पर पुलिस थाने में किशोरी के अपहरण का संदेह जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था।
सोमवार को किशोरी राहुल पिता अशोक डेहरिया 26 साल निवासी सेमरया जंबाडा थाना आमला के साथ मुलताई पुलिस थाना पहुंची। किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि लगभग डेढ़ साल पूर्व उसकी दोस्ती राहुल से फेसबुक पर हुई थी। फेसबुक पर आए दिन बात होती थी। जिसके चलते दोस्ती प्यार में बदल गई
आयु कम होने के चलते मेरी आयु 18 साल होने के बाद विवाह करने का निर्णय लिया था। लेकिन, परिजनों को संदेह होने से राहुल से मोबाइल पर बात नहीं हो पाती थी। इसलिए 29 जुलाई को घर से बिना बताए निकल कर ग्राम सांडिया में राहुल से मुलाकात की। राहुल के साथ 30 जुलाई को बस में सवार होकर नागपुर पहुंची।
नागपुर में दोनों घूमते रहे। इसी दौरान राहुल को मोबाइल पर फोन आया कि पुलिस ढूंढ रही है। इस पर राहुल के साथ मुलताई पुलिस थाना आ गए। किशोरी ने बयान में राहुल द्वारा उसके साथ एक बार शारीरिक संबंध बनाने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी राहुल के खिलाफ प्रकरण में धारा 376 (1) और पाक्सो एक्ट की धारा का इजाफा किया है।

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*