उज्जैन। महाकाल के दर्शन करने अब श्रद्धालु रोपवे से जाएंगे।
उज्जैन में रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोपवे की स्वीकृति केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दे दी है रेलवे स्टेशन से महाकाल तक रोपवे बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देर रात सर्किट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री गडकरी से हमने आग्रह किया था कि रोपवे की स्वीकृति दी जाए मंत्री गडकरी ने तत्काल स्वीकृति देकर उज्जैन की जनता के लिए सौगात दी है।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ