Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 26, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आजकल सायबर क्राइम के कई माले सामने आ रहे हैं। शादी जैसे पवित्र बंधन को भी इन अपराधियों ने अपने गलत इरादों का शिकार बना रखा है। ऐसा ही एक ठगी का मामला सामने आया है।

मैट्रिमोनियल साइट पर दिल्ली की विधवा महिला से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर 34 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।

शिकायत मिलने के बाद बाहरी जिला साइबर सेल ने मामले की छानबीन करते हुए एक महिला समेत दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जालसाजों के पास से पुलिस ने 40 हजार रुपये, चार मोबाइल फोन, पांच पासबुक और चेक बुक बरामद की है।

पश्चिम विहार की रहने वाली 37 वर्षीय महिला ने 13 जुलाई को बाहरी जिला साइबर सेल में ठगी की शिकायत की। जिसमें उन्होंने बताया कि वह विधवा है और उसने मैट्रिमोनियल साइट जीवन साथी डॉट कॉम पर अपना एक प्रोफाइल बनाया था। साइट के जरिए वह डॉक्टर नरेश एंड्रयूज नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई। उसने बताया कि वह विदेश में रहता था।

एक दिन आरोपी ने बताया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गया है, लेकिन उसके पास कीमती गिफ्ट होने की वजह से कस्टम वालों ने उसे पकड़ लिया है। उसके बाद एक महिला ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर पीड़िता से कई मदों में 34.88 लाख रुपये एक बैंक खाते में डलवा लिए।

पुलिस ने जीवन साथी डॉट कॉम पर दर्ज नरेश की प्रोफाइल के जरिए इस्तेमाल किए गए फोन नंबरों के सीडीआर निकालकर उसका विश्लेषण किया। साथ ही पुलिस ने उस बैंक खाते की जांच की, जिसमें पैसे जमा किए गए थे।

खाता द्वारका सेक्टर 12 स्थित एसबीआई बैंक का था। खाता ओमस गुरंग के नाम से था। एटीएम से पैसे निकालते हुए जालसाज का फोटो हासिल कर लिया गया। फोन की तकनीकी जांच कर आरोपी को विश्वास पार्क और उसकी महिला साथी रेणुका को रामफल चौक से गिरफ्तार कर लिया।