*फैक्ट्री में संदिग्ध गैस का रिसाव, 50 महिलाएं हुईं बीमार*।

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में एक कंपनी में मंगलवार देर रात संदिग्ध गैस के रिसाव के चलते कई महिलाएं बीमार हो गईं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वाइजैग के अचुतापुरम की बताई जा रही है। केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। इस घटना में करीब 50 महिलाओं को पेट दर्द और आंखों में जलन जैसी शिकायतें हुई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,अचुतापुरम इलाके में स्थिति ब्रैंडिक्स इंडिया अपैरल कंपनी (बीआईएसी) की लगभग 50 महिला कर्मचारियों ने मतली, आंखों में जलन, पेट दर्द और दस्त की शिकायत की और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अचानक फैक्ट्री में हई गैस लीक से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पुहंची।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फैक्ट्री को खाली करा दिया गया है। वहीं गैस लीक कीशिकार हुई महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक अभी भी जहरीली गैस की गंध महसूस की जा रही है। इस मामले में जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि किन कारणों से गैस लीक हुई है।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है