विशाल भौरासे रिपोर्टर


जिले में किसानों को खरीफ फसलों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक जानकारी देने के लिए क्लस्टर स्तर पर प्लांट क्लीनिकों का आयोजन किया जा रहा है। इन क्लीनिकों में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को खरीफ फसलों में कीट व्याधि से बचाव के संबंध में आवश्यक सलाह दी जा रही है। साथ ही किसानों द्वारा लाए गए नमूनों की जांच कर उनका निराकरण कर आवश्यक उपचार की सलाह दी जा रही है।
बुधवार 03 अगस्त को टाहली में प्लांट क्लीनिक का आयोजन किया गया। जिसमें सोयाबीन की फसलों की कीट व्याधि से बचाव के लिए ड्रोन से छिडक़ाव का प्रदर्शन किया गया एवं किसानों को ड्रोन से कीटनाशक छिडक़ाव कराने की सलाह दी गई।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ