विशाल भौरसे रिपोर्टर

फरमानी नाज़ अपने गाने ‘हर-हर शंभू’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं. उनके गाने को लेकर मौलानाओं ने फतवा जारी किया है, फरमानी को सोशळ मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. धमकियां भी दी जा रही हैं. अब मौलानाओं के फतवे को लेकर फरमानी नाज़ ने उत्तर दिया है.
फरमानी ने पूछा कि “जब मेरे पति ने मुझे छोड़ दिया था, तब ये उलेमा कहां थे. ये उलेमा इस्लाम के नाम पर महिलाओं के हर काम को हराम बता देते हैं. ये बताइए महिलाएं जाएं तो कहां जाएं.”
उलेमाओं के फतवे के जवाब में फरमानी कहती हैं, “मुझे इन बातों से फर्क नहीं पड़ता. मैं आगे भी ऐसे ही भजन गाती रहूंगी. सावन के महीने में मैंने कांवड़ियों के लिए ‘हर-हर शंभू’ गाना गाया है. आगे भी गाती रहूंगी. जिनको दिक्कत है, वो मेरा गाना न सुनें. मैं लोगों से यह भी कहूंगी कि अगर वो अच्छा नहीं बोल सकते हैं तो बुरा भी न बोलें.”

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ