
महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने गुरुवार को रायपुर के फारेस्ट कालोनी स्थित अपने निवास कार्यालय से वजन त्यौहार में जनजागृति के लिए 28 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये जागरुकता रथ सभी 28 जिलों में ‘जम्मो लईका होही खुशहाल चलव मनाबो वजन त्योहार सूत्र वाक्य के साथ छह साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी लाकर वजन कराने के लिए प्रेरित करेंगे और पोषण का महत्व समझाएंगे।
मंत्री भेंड़िया ने अपील की है कि सभी लोग वजन त्यौहार के दौरान अपने छह वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी लाकर उनके कुपोषण स्तर की जांच कराएं। इससे हम बच्चों को एक स्वस्थ और खुशहाल भविष्य दे सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में एक अगस्त से वजन त्यौहार शुरू हो गया है। यह त्यौहार 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान आंगनबाड़ियों में श्ाून्य से छह वर्ष तक के बच्चों का वजन और ऊंचाई मापकर उनके पोषण स्तर का आकलन किया जा रहा है। प्रदेशव्यापी यह अभियान बच्चों में कुपोषण मुक्ति के लिए आगामी कार्ययोजना बनाने में सहायक होगा।
वजन त्यौहार के दौरान जागरुकता रथ सभी जिलों और गांव-गांव तक पहुंचेंगे। स्थानीय स्तर पर ये रथ लोगों के इकट्ठा होने की जगहों जैसे हाट बाजारों, आयोजन स्थलों में जाकर उन्हें पोषण के महत्व और कुपोषण से होने वाली बीमारियों और समस्याओं के बारें में आडियों संदेश और पोस्टर के माध्यम से समझाएंगे।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…