शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर ✍️✍️✍️

*पोस्टकार्ड अभियान के तहत प्रशंसकों द्वारा किशोर कुमार को भारत रत्न दिए जाने संबंधी लिखे गए प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड*।
खंडवा। एक शाम मस्तानी कार्यक्रम में कैलाश शर्मा, एनके दवे, सलोनी सेन, भैया लाल भारद्वाज, प्रदीप पास्कर, श्री जोशफ, सौरभ गुप्ता, तथा खरगोन के फार विजेता विनय जोशी, आदि ने किशोर कुमार के गानों की प्रस्तुति दी। सबका सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही गायकों द्वारा हूबहू किशोर कुमार के गाने गाकर सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम काआयोजन मालीकुआं स्थित सद्भावना मंच कार्यालय पर संस्थापक प्रमोद जैन की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर के फार किशोर विजेता खरगोन के विनय जोशी द्वारा प्रधानमंत्री के नाम किशोर कुमार को भारत रत्न दिए जाने संबंधी पोस्टकार्ड अभियान के तहत प्रशंसकों द्वारा प्रधानमंत्री को और पोस्टकार्ड भी लिखे गए। कार्यक्रम में प्रमोद जैन, आनंद तोमर,डॉक्टर जगदीश चंद्र चौरे, गणेश भावसार, प्रियंक पाठक, सुश्री सलोनी सेन,डॉक्टर एमएम कुरेशी, रजत सोनी वकील, डॉ विवेक शर्मा, एनके दवे, नारायण फरकले, मुरली कोडवानी, राधेश्याम शाक्य,निर्मल मंगवानी, हेमराज वाकोड़े, धनराज खेडेकर, सोनी वकील, डॉ अजीज आदि मौजूद थे।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ